बिसौली – लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित एवं भारत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय पर प्रदेश सचिव एडवोकेट आदित्य ठाकुर के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष राजीव उर्फ राजू पाठक द्वारा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धेय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई और लोक जनशक्ति पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इसी दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट आदित्य ठाकुर ने कहा रामविलास पासवान का गरीब वंचित एवं पिछड़ों के लिए उत्थान हेतु समर्पित रहा वही बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव उर्फ़ राजू पाठक ने कहा रामविलास पासवान हमेशा से जमीन से जुड़े रहने वाले नेता रहे उन्होंने आजीवन समाज के वंचित वर्ग के अधिकारों के कल्याण के लिए संघर्ष किया समाज के लिए उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट आदित्य ठाकुर जिला अध्यक्ष राजीव उर्फ राजू पाठक, विकास ठाकुर, आशुतोष शर्मा दुष्यंत कुमार कपिल गुप्ता नीरज सक्सेना, चंद्रेश सक्सेना, एसयू खान व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

