आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत वन महोत्सव 2025 महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके मनाया गया। प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने वृक्षारोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की तथा छात्राओं को अपने-अपने स्थानों पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगटक राजकीय महाविद्यालय, सहसवान की सहायक प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी रहीं तथा तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने स्वयंसेवकों को सरकार की ऐसी योजनाओं का महत्व समझाया। स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि वे ऐसी योजनाओं के सार का पालन करके उन्हें सफल बनाएंगे।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
