10:52 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: दो ठगों ने महिला से जेवर ठगे, नशीला पदार्थ सुंघाकर फरार

बदायूं – शहर में गुरुवार को दो ठगों ने नौशेरा गांव निवासी सरोजा देवी से जेवरात ठग लिए। महिला शहर में दवा और पैसों के लिए आई थीं। नेहरू चौक के पास दो अज्ञात युवकों ने दोगुना पैसा देने का लालच देकर उनसे कुंडल, पायल और खडुआ ले लिए। बाद में उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर नकली नोटों की गड्डी थमा दी और फरार हो गए।

बेहोश सरोजा देवी को अंबा टॉकीज के पास ई-रिक्शा में पाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस