बिल्सी
विकासखंड अंबियापुर के ग्राम सूरजपुर में पशुपालन विभाग द्वारा बनाई जा रही गौशाला का बीडीओ अंबियापुर शैली गोविल एवं नायब तहसीलदार बदन सिंगन द्वारा किया गया।जिसमें मौके पर राजस्व व विकास विभाग की टीम द्वारा खड़ंजा चौड़ीकरण व जलभराव न हो इसके लिये नाला निर्माण व जलभराव की समस्या के निस्तारण हेतु कार्यवाही की गई। वीडियो शैली गोविंल ने बताया कि ग्राम सूरजपुर में पशुपालन विभाग द्वारा वृहद गौशाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है, गौशाला के पीछे स्रोत नदी बह रही है जिस कारण जल भराव की समस्या हेतु खड़ंजा का चौड़ीकरण की कार्रवाई की। साथ ही गौशाला की प्रगति को देखा गया, जिससे जल्द से जल्द गौशाला का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।जिससे वहां पशु संरक्षित हो सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
