मोदी जी के मन की बात,
देश के जन जन की बात।
बिल्सी …. श्री सालिक राम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज में बूथ संख्या 299 पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “मन की बात कार्यक्रम” को कार्यकर्ताओं के साथ सुना !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से जनता के साथ सीधा संवाद और देश के विकास में योगदान का मार्गदर्शन मिलता है। यह पहल देश की एकता और प्रगति को मजबूती प्रदान करती है !
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” के अनुरूप आज श्री सालिक राम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज में वृक्षारोपण किया ।
यह अभियान नही आंदोलन है। आप सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि कम से कम एक पौधा ज़रूर लगाएं और पर्यावरण संरक्षण…
[8:21 PM, 6/29/2025] mishra vikash Bilsi: पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने बांस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व के दृष्टिगत पौधारोपण किया। ममता शाक्य द्वारा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वुजुर्ग लोगों को फल वितरण भी किया गया।इस अवसर पर ममता शाक्य ने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन के मूल आधार हैँ। “एक पेड़ माँ के नाम “अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी मातृभूमि और हमारी प्रकृति के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना को प्रदर्शित करना है तथा पर्यावरण की रक्षा करते हुए मातृभूमि को हरा भरा बनाना है।कार्यक्रम में मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, आश्रम के प्रबंधक वेद व्यास शर्मा, गजेंद्र सिंह तोमर,बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी वरुण शांखधार, विकास माहेश्वरी, भगवान सिंह, आर पी सिंह,तथा पी डी सिंह,ओम प्रकाश आदी मौजुद रहे
विकाश मिश्रा ..
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
