1:29 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

एकेसी वर्ल्ड बजाज ऑटो द्वारा किया गया नेत्र परीक्षण, कैलाश आई हॉस्पिटल ने किया सहभागिता

स्वस्थ वाहन स्वस्थ चालक कैंप में 80 वाहनों का हुआ चेकअप, 10 को किया चश्मे वितरण

बदायूं । दातागंज तिराहा स्थित एकेसी वर्ल्ड बजाज की ओर से एक स्वस्थ वाहन स्वस्थ चालक कैंप का आयोजन किया गया जिसका संचालन योगेश श्रीवास्तव ने किया मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे विशिष्ट अथिति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जनपद बदायूं उपस्थित रहे , एकेसी वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक अल्पित अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ वाहन स्वस्थ चालक हम ग्राहकों के वाहन के साथ साथ चालकों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए करते हैं जिस प्रकार वाहन का स्वस्थ ठीक हो उसी प्रकार चालक का स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए चालक का ब्लड प्रेशर चेकअप तथा आंखों का परीक्षण भी कराया जाता है, और उन्होंने बताया कि इस तरह के सर्विस कैंप हम समय-समय पर करते हैं और उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्रह को एवं चालकों को बताया की शहर के अंदर यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें, सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने शहर के ऑटो चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी साथ साथ उनके वाहन का स्वास्थ्य एवं चालक के स्वास्थ्य के प्रति वह सजग रहने की सलाह दी, साथ ही श्री गुप्ता ने स्वस्थ चालक कैंप की सराहना की।
साथी उपस्थित रहे ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने ऑटो चालकों को सुझाव दिया कि शहर में जाम लगने की स्थिति पैदा न होने दें साथ ही यातायात के नियमों का पालन करें शराब पीकर वाहन न चलाएं, और अपने बहन का बीमा अवश्य करें, कार्यक्रम में 80 वाहनों का चेकअप किया गया तथा 90 लोगों का नेत्र परीक्षण तथा ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया नेत्र परीक्षण के दौरान 10 चालकों को चश्मा वितरण किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र त्रिपाठी, दीपक चौहान , योगेश श्रीवास्तव,अमित यादव, संदीप कुमार, शिवांग मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे ।


विज्ञापन एक्सप्रेस