6:55 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

*सिद्व बाबा इंटर कालेज में मनाया गया आपातकाल दिवस*

बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में आज आपातकाल दिवस पर आयोजित भाषण भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम,भावना द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रही वही वाद विवाद प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम,गुंजन द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया आज के ही दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी।यह आपातकाल 21 मार्च 1977 तक जारी रहा। आपातकाल के दौरान, नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था,प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी, और राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दौरान,सरकार ने कई विवादास्पद नीतियां भी लागू कीं।
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा अनमोल शर्मा यशपाल सिंह प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे


विज्ञापन एक्सप्रेस