2:46 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध का पैर टूटा एवं दूसरा व्यक्ति भी हुआ घायल

दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत में एक वृद्ध का पैर टूटा एवं दूसरा व्यक्ति भी हुआ घायल

बिसौली – सोमबार को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चोराहै के समीप दो वाइकों की टक्कर में दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एक युवक को किया जिला अस्पताल रेफर
हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहा पेट्रोलपम्प के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम यादपुर थाना बिसौली का पैर टूट गया एवं अजय बाबू पुत्र हेतराम निवासी ग्राम रतनपुर कोठी थाना बिसौली गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य बिसौली में भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जगपाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस