2:46 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सांसद आदित्य यादव 25 जून को बिसौली में

बिसौली। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव 25 जून को बिसौली लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में समाजवादी पार्टी के नेतागणों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए सपा के नगर अध्यक्ष वाजिद खान ने बताया कि सांसद आदित्य यादव 25 जून बुधवार को सुबह 10 बजे रोडवेज के सामने “पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस” में क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की रणनीति के लिए मार्गदर्शन भी देंगे। श्री खान ने बताया इस दौरान सांसद जी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस