1:05 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

50वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर भाई नरेश की श्रद्धा देख भावुक हुए पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

बदायूं : उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री व वर्तमान सादर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अपनी 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर एक भावुक क्षण से अभिभूत हो उठे, जब उनके छोटे भाई नरेश गुप्ता ने उनके चरण स्पर्श कर सम्मान और श्रद्धा भाव प्रकट किया।

इस आत्मीय पल को साझा करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “यह सिर्फ एक परंपरा नहीं थी, बल्कि स्नेह, आदर और हमारे रिश्ते की गहराई का प्रतीक था। उन्होंने भाई द्वारा दिखाए गए भाव को “गहरा प्रेम और संस्कारों की झलक” बताया।

अपने छोटे भाई के प्रति प्रेम व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “प्रिय नरेश, तुम्हारे भाव देख कर मैं गर्व और प्रेम से भर गया हूँ। तुम सिर्फ मेरा छोटा भाई नहीं, मेरी छाया और मेरा अभिमान हो।” साथ ही उन्होंने ईश्वर से कामना की कि नरेश को हर पग पर सफलता मिले और पारिवारिक स्नेह यूँ ही बना रहे।

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और लोग इसे भाईचारे और पारिवारिक मूल्यों का आदर्श उदाहरण मान रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस