बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर कमालपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र (30) वजीरगंज थाना क्षेत्र के रेहड़िया गांव का रहने वाला था और चेन्नई जाने के लिए ट्रेन का टिकट कराने बिसौली गया था।
वापसी में बदायूं से चंदौसी जा रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने रोडवेज चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

