बिसौली : जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा नगर के विजडम एलीमेंट्री स्कूल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर आयोजित योग शिविर में ग्रुप के सदस्यों के अतिरिक्त नगर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक अमित बाबू ने भस्त्रिका, कपाल भांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उज्जायी, शीतली आदि प्राणायाम कराए तथा उनसे होने वाले लाभ भी बताए। सूक्ष्म व्यायाम, मोटापे को कम करने वाले आसन मंडूकासन, शशकासन, पश्चिमोत्तासन, मानसिक संतुलन के लिए शीर्षासन भी कराए गए।
ग्रुप के अध्यक्ष साहू सावेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। ग्रुप द्वारा योग प्रशिक्षक अमित बाबू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल, सचिव हर्ष रस्तोगी, नितिन गुप्ता, रवींद्र मोहन अग्रवाल, राजू साहनी, डॉ गुंजन वार्ष्णेय, निशांत गोयल, सौरभ वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल, विकास गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, संदीप गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, एकांश वार्ष्णेय, गर्वित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

