7:17 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

जो हम बोलते हैं वह ब्रह्मांड में गुंजता है – विधायक महेश चंद गुप्ता

बदायूं 21 जून। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ थीम पर मनाया गया। जनपद में मुख्य जनपद मुख्यालय, तहसीलों व ब्लाकों पर भी योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वहीं पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने देव धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलन व माल्यार्पण कर किया। सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा। सेल्फी पॉइंट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य लोगों आदि ने सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया।

उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग अपनाने से 80 वर्ष का व्यक्ति भी 21 वर्ष के व्यक्ति से आगे निकल सकता है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिला।

सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि जो हम बोलते हैं वह ब्रह्मांड में गुंजता है। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहां कि योग अपनाने से अनेकों शारीरिक व्याधियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस