7:52 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बारात में दहशत का नंगा नाच: फायरिंग कर भागा आरोपी खंडहर में छिपा मिला, अवैध तमंचा बरामद

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

बारात में दहशत का नंगा नाच: फायरिंग कर भागा आरोपी खंडहर में छिपा मिला, अवैध तमंचा बरामद

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बीती 25 मई की रात एक शादी समारोह का माहौल उस समय हिंसक और डरावना हो गया जब बारात के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। इस फायरिंग के पीछे था वजीरगंज के बनकोटा गांव का रहने वाला अर्जुन ठाकुर, जिसने मामूली कहासुनी के बाद अंश ठाकुर नामक युवक पर जानलेवा हमला किया।

अर्जुन ने पहले अंश से मारपीट की और फिर मौके पर ही तमंचे से फायर कर दिया। यह घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आतंक और आक्रोश फैल गया।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि अर्जुन कसेर रोड के पास गुड्डू पंडित के खेत के नजदीक एक खंडहर में छिपा हुआ है। कुंवरगांव पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अर्जुन के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। थाना प्रभारी वेदपाल सिंह के अनुसार, इस मामले में नामजद अन्य चार आरोपियों की तलाश अभी जारी है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस