10:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फिटनेस का संदेश देने वाला खुद जिंदगी से हार गया, जिम ट्रेनर की अचानक मौत

हिमाचल प्रदेश। जिम में युवाओं को सेहतमंद जीवनशैली का पाठ पढ़ाने वाले 35 वर्षीय जिम ट्रेनर शिवा राठौर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। हमेशा फिटनेस और हेल्थ टिप्स देने वाले इस युवा ट्रेनर के असमय निधन से इलाके में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि शिवा पूरी तरह फिट और सक्रिय जीवन जीते थे, ऐसे में उनकी अचानक मृत्यु ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब सवाल उठ रहा है — कि आखिर तंदरुस्ती की राह पर चल रहे लोग भी हार्ट फेल का शिकार क्यों हो रहे हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक वर्कआउट, स्ट्रेस और स्टेरॉइड्स का बढ़ता उपयोग युवाओं में हृदय रोग का खतरा बढ़ा रहा है। यह घटना एक चेतावनी है कि फिट दिखने से ज्यादा ज़रूरी है अंदर से स्वस्थ रहना।

विज्ञापन एक्सप्रेस