बिल्सी बदांयू 16 जून।
बिल्सी के तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास, नियुक्ति-पत्र एवं हजारों आश्रित परिवारों को सहायता राशि के अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में चेक वितरित करने का लाइव कार्यक्रम देखा।
इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने विधान सभा क्षेत्र बिल्सी के तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना कल्याण योजना के अंतर्गत 53 आश्रित परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर श्री शाक्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सर्वसमावेशी विकास, कृषक कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक-कल्याण के पथ पर सतत अग्रसर है।कृषक दुर्घटना योजना के तहत बिल्सी में 53 लोगो को पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किये गए है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, ओमप्रकाश सागर , राहुल शाक्य , सुधीर सोमानी , लोकेश वार्ष्णेय , आदित्य माहेश्वरी , राम रक्षपाल शाक्य , गगन राठी , अजय प्रताप अमित शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

