1:32 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में बस से गिरकर बेसिक शिक्षक की दर्दनाक मौत, वजीरगंज स्कूल में थी पोस्टिंग

बदायूं में एक दर्दनाक हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अरविंद कुमार (38) की रोडवेज बस से गिरकर मौत हो गई। मूल रूप से बिजनौर के गुनिया खेड़ी गांव निवासी अरविंद की पोस्टिंग वजीरगंज कंपोजिट विद्यालय में थी। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल जाने के लिए वह बिजनौर से चंदौसी और फिर वजीरगंज की ओर रवाना हुए थे। रास्ते में हादसा हुआ और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस