वजीरगंज
कस्बा वजीरगंज के पीएम श्री विद्यालय के सहायक अध्यापक को अज्ञात वहान ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल अध्यापक को सीएचसी वजीरगंज पर भर्ती कराया जहां गंभीर हालात देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया
कस्बा वजीरगंज के पीएम श्री स्कूल में तैनात अध्यापक 40 वर्षीय अरविंद सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जिला बिजनौर रात्रि में लगभग 9:30 बजे अपने घर से वापस अपने अस्थाई घर वजीरगंज आ रहे थे जहां वजीरगंज थाना क्षेत्र के रेहडिया चौकी के क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर अनियंत्रित अज्ञात वहान ने बाइक सवार अध्यापक को जोरदार टक्कर मार दी सूचना पर पहुंची रेहडिया पुलिस चौकी की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अध्यापक को एंबुलेंस के माध्यम से वजीरगंज सीएचसी पर भर्ती कराया जहां अध्यापक के दोनों पैर टूटे होने एवं गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार सिंह ने उपचार देने के बाद जिला मुख्यालय रेफर किया है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

