उझानी बदांयू 14 जून।
बीती रात उझानी कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। बरेली मथुरा हाइवे के पास कादरचौक थाने के गांव बिरोतिया निवासी बीयर ठेकेदार के पुत्र को गांव जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर दो लाख डेढ सो रूपये लूटकर भाग गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी रात बदमाशों की तलाश में नाकाम कांबिंग की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरोतिया निवासी मधु शर्मा पत्नी मुकेश शर्मा के नाम से बुटला बोर्ड पर बीयर शाॅप है। शाॅप को बेटा गोरव शर्मा संचालित करता है।
बताते हैं कि कल रात 9 बजे गोरव बीयर शाॅप बंद कर पूरे दिन की बिक्री के दो लाख डेढ सो रूपये बेग में रखकर बाइक से गांव बिरोतिया जा रहा था। गांव मारवाड़ी नगला व बोंदरी के बीच गोरव की बाइक को ओवरटेक कर चार बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया व बेग छीन लिया विरोध करने पर डंडों से गोरव को घायल कर दिया जाते वक्त गोरव की बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। व बाइक पर निकल गये।
शोर मचाने पर ग्रामीणों ने भी बदमाशों का पीछा किया मगर वह तेज रफ्तार बाइक चला कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोरव से जानकारी जुटाई व बाइक सवार बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। पीड़ित गोरव शर्मा ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सोप दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
