6:38 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय जनता पार्टी के 11 वर्ष सरकार के पूर्ण होने पर विकासखंड कार्यालय पर बेमिसाल संकल्प सभा का आयोजन

इस्लामनगर : भारतीय जनता पार्टी के 11 वर्ष सरकार के पूर्ण होने पर विकासखंड कार्यालय पर बेमिसाल संकल्प सभा का आयोजन हुआ। सभा में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश में चल रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। राजीव गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह कर दिखाया है जो पूर्व में सरकार नहीं कर सकीं। मोदी सरकार ने सेवा और सुशासन एवं गरीब कल्याण के मार्ग पर प्रगति की है। विकसित भारत का लक्ष्य आगे बढ़ाया है। रक्षा निर्यात 34% बढ़ा दिया गया। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर चला कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया। 11 वर्ष की विकसित भारत की उपलब्धियां बताई गई। सभा के लिए जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा राजू कटिया ने की। इस दौरान पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान, हितेंद्र शंखधार, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, मोनिका सक्सेना, जय कुमार, अंकित वार्ष्णेय, शिवम दादा, अभय यादव, प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता, बृजेश सिंह एडवोकेट, विभू सक्सेना, कान्ता प्रसाद सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद थे

विज्ञापन एक्सप्रेस