11:57 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

तहसील बार के अधिवक्ताओं ने सोशल मीडिया पर चल रहे दिल दहला देने वाले वीडियो का संज्ञान लेते राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा

बिसौली। तहसील बार के अधिवक्ताओं ने सोशल मीडिया पर चल रहे दिल दहला देने वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा है।
शुक्रवार को अधिवक्ता विजय भान सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का दल तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला से मिला। उन्होंने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को कमरे में बंद करके इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि प्रताड़ित युवक संकेतों के माध्यम से रहम की भीख मांग रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि दोषियों की शिनाख्त कराकर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। इस दौरान अधिवक्ता विजयभान सिंह, के.पी. सिंह, अंशुल यादव, रंजीत यादव, आकाश मौर्य, राजेश सिंह, गजेन्द्र सिंह, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस