ऋण वसूली अभियान में ईंट भट्टा स्वामी से मोटी वसूली की गई
आसफपुर – बीते शुक्रवार को बिसौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर ऋण वसूली की ।
इस दौरान क्षेत्र के टोडरपुर सहित कई गांव में वसूली अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्र के बहुचर्चित भगवती ईंट उद्योग स्वामी से तहलील प्रशासन ने 82000/- रुपए की धनराशि वसूल की गई ।
इस वसूली अभियान में नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , संग्रह अमीन फकीर मोहम्मद व अनुसेवक महेंद्र पाल शर्मा मौजूद रहे
तहसील प्रशासन के मुताबिक यह ऋण वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है ।
यह जानकारी नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने दी ।
राजस्व वसूली अभियान के तहत ग्राम टोडरपुर में वाणिज्य कर की भगवती ईंट उद्योग से रुपए 82000 की वसूली की गई । इस दौरान संग्रह अमीन फकीर मुहम्मद , संग्रह अनुसेवक महेंद्रपाल शर्मा उपस्थित रहे।राजस्व वसूली अभियान सतत रूप से चलता रहेगा।
नायब तहसीलदार बिसौली
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

