2:28 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – घंटों से नाले में पड़ा गाय का शव, जिम्मेदार बेखबर

आसफपुर – स्थानीय गांव में विगत दो दिनों से एक गाय का शव गंदे नाले में पड़ा सड़ रहा है जिससे नाले में बह रहे गंदे पानी की सड़न के चलते गांव में अनेक बीमारियां पनपने का खतरा मंडरा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृत गाय का शव बीते गुरुवार से ही गांव में होली चौक स्थित महेश कटिया के घर के पास सरकारी नाले में बुरी तरह सड़ रहा है । जिससे गांव वालों व राहगीरों को असहनीय दुर्गंध सहनी पड़ रही है ।
यहां गौरतलब है कि विकास खंड आसफपुर में खंड स्तरीय अधिकारी व गांव के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का तनिक भी इस ओर ध्यान नहीं गया ।
मीडिया के कैमरे में कैद तस्वीरों के मुताबिक मृत गाय का शव गंदे नाले में बुरी तरह सड़ रहा है बाबजूद इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस