बिसौली। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक और राजस्व विभाग ने क्षेत्र में कर्ज वसूली अभियान चलाकर बकायादारों को सख्त संदेश दिया है। यह अभियान तहसील क्षेत्र के गांव परसिया, परवेजनगर, भरतपुर आदि में चलाया गया। जिसमें नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में संग्रह अमीन और बैक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य बकायादारों से बकाया ऋण की वसूली करना एवं बाकीदारों को ऋण जमा करने के लिए प्रेरित किया था। गांव में वसूली के समय बाकीदार घनेंद्र, मुकेश, उमेश आदि को बाकी राशि जमा करना का टाइम दिया। राजस्व वसूली टीम में नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, बैंक मैनेजर विकास रस्तोगी, क्षेत्रीय अमीन अवधेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, सर्वेश भारती आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

