बिसौली। मुंसिफ कोर्ट के सामने ठेले खोमचे वालों द्वारा अतिक्रमण को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। मुंसिफ बार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप मिश्रा के अनुसार ठेले खोमचे वाले न्यायालय परिसर के गेट व परिसर के सामने खड़े हों जाते हैं। जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुंसिफी बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप मिश्रा एड., कौशल सक्सेना एड., शालिनी सक्सेना एड., अनुपम शर्मा एड., अरविंद कुमार एड., मनु प्रसाद एड., विनय एड. आदि अधिवक्ताओं ने डीजे व डीएम से न्यायालय परिसर के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

