12:20 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म,सिर के बाल काटने का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

बदायूं 9 जून।
उझानी निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिऐ शिकायती पत्र में बदांयू जाते वक्त टेम्पो से उतारकर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही पहने जेवर उतारकर सर के बाल काटने का आरोप लगाया है। उझानी कोतवाली पुलिस ने फरियाद पर गोर नहीं किया। तो मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजने के साथ एसएसपी व सीओ को आरोपियों पर कार्रवाई करने को शिकायत की है।

आज एसएसपी के सामने पेश हुई महिला ने बताया कि 25 मई को वह आटो से बदायूं जा रही थी पीछे से बाइक पर आऐ पांच लोगों ने उसे आटो से उतार लिया व खेतों में ले गये जहां चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया वहीं पहने जेवर उतार कर सिर के बाल भी काट दिए। फरियाद लेकर कोतवाली उझानी गई लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
15 दिन से आरोपियों पर कार्रवाई को दर-दर भटक रही हूं मजबूर होकर मुख्यमंत्री को डाक से शिकायती पत्र भेजा वही एसएसपी को भी आरोपियों पर कारवाई को शिकायती पत्र सोंपा है। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने महिला को कारवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस