12:02 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रोटी कारीगर की संदिग्धावस्था में मौत

उझानी बदांयू 8 जून।
उझानी में मोहल्ला कांशीराम कालोनी निवासी तस्लीम 30 की बदांयू रोड स्थित गली में शव पडा हुआ मिला।
बताते हैं कि रात आठ बजे गली में एक आदमी का शव पडा है लोगों की भीड़ लगने पर कांशीराम कालोनी के सलमान ने उसकी पहचान अपने भाई के रूप में की व शव को ई-रिक्शा से घर ले गये। सलमान ने बताया कि तस्लीम रोटी बनाने का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस