1:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बगरैन – ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज : लोगों ने मुल्क में भाईचारे की मांगी दुआ

ईदगाह में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई बकरीद की नमाज।ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।

बगरैन : कस्बा बगरैन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। कस्बे के ईदगाह में नमाज आज सुबह 9 बजे अदा की गई। नमाज की इमामत करते हुए अमन-चैन व भाईचारे की दुआ कराई गई। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क में भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कस्बा में गर्मी को देखते हुए ईदगाह के बाहर नमाजियों के साथ -साथ राहगीरों के लिए शरबत और ठंडे पानी का इंतजाम कस्बा के समाजसेवियों के द्वारा किया गया। बकरीद के त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस