1:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जर्जर पड़ी सड़क को बनवाने की ग्रामीणों ने की मांग, ग्रामीणों की मांग पर एमएलसी वागीश पाठक ने अपनी निधि से बनवाने का दिया आश्वासन

उघैती बदायूं: बरसों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क को ग्रामीणों ने एमएलसी बागीश पाठक से मिलकर बनवाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को संज्ञान में लेते हुए एमएलसी ने अपनी निधि द्वारा सड़क के पुनिर्माण का आश्वासन दिया है।एमएलसी द्वारा मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बता दे विकासखंड इस्लामनगर के ग्राम पंचायत करियामाई में जगपाल गुप्ता के घर से बाजार के तिराहे तक एक रोड काफी जर्जर अवस्था में था।इस रोड से निकालने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने कई बार मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बीते दिनों ग्रामीणों ने फेसबुक के माध्यम से एमएलसी बागीश पाठक को मामले से अवगत कराया। एमएलसी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रोड के पुनिर्माण का आश्वासन दिया है। सुमित पाठक, राकेश पाठक, अनुज, नीरज मिश्रा, अमित मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, कौशल रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता, सहित अन्य ग्रामीणों सड़क निर्माण की जानकारी होने पर खुशी की लहर है।

राजीव सक्सेना की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस