आंगनबाड़ी की सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
आसफपुर – शासनादेश के मुताबिक आज गुरुवार को स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय पर विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायिकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
आज इस गुरुवार को इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहला बैच सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाया जाएगा ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम समस्त सहायिकाओं के लिए नई जानकारी के साथ दक्षता प्रदान करेगा जिससे सहायिकाएं अपने कार्यक्षेत्र में सुलभता के साथ कार्य कर सकेंगी ।
जिसमें पहली पारी में न्याय पंचायत सीकरी , सिसरका , दांवरी व आसफपुर तथा दूसरी पारी में 12 बजे से 2 बजे तक न्याय पंचायत पृथ्वीपुर , राजटिकौली , मुसिया नगला , व निजामुद्दीनपुर शाह क्षेत्र की सहायिकाएं विशेष प्रशिक्षण में प्रतिभाग लेंगी । इस मामले की लिखित जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने ऑनलाइन के जरिए समस्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नीयत समय से भेज दी थी ।
यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तरीय प्रशिक्षक संपन्न कराएंगे।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ओ पी विमल ने दी है ।
सभी सेक्टर मॉनिटर और सभी आंगनबाड़ीयां विशेष रूप से ध्यान दें कि दिनांक 5/6/25 को 2 बैच में सहायिकाओं को एक विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाना है जिससे कि उनकी कार्य दक्षता को बढ़ाया जा सके । प्रशिक्षण जिला बदायूं के ट्रेनर द्वारा दिया जाएगा।
1-प्रथम बैच 10 बजे से 12 बजे तक
A-सेक्टर सीकरी
B-सेक्टर सिसरका
C-सेक्टर दा वरी
D-सेक्टर आसफपुर
2-सेकंड बैच 12 बजे से 2 बजे तक
A सेक्टर पृथ्वी पुर
B- सेक्टर राज टिकौली
C -सेक्टर मुसिया नगला
D- सेक्टर निजामुद्दीन शाह
उपरोक सेक्टरों की सभी आंगनबाड़ीयां को निर्देशित किया जाता है कि अपनी अपनी सहायिकाओं को ट्रेनिंग में प्रतिभाग करने के लिये अनिवार्य रूप से आज ही सूचना दे दी जाए। यदि सूचना के अभाव में कोई सहायिका ट्रेनिंग से वंचित रह जाती है तो उस केन्द्र की आंगनबाड़ी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि कोई सहायिका ग्राम में निवास नहीं करती है तो उसकी सूचना लिखित रूप में कल दिनांक 4/6/25 को परियोजना कार्यालय आसफपुर में प्राप्त कर दिया जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

