12:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- बैटरी चोरी के आरोप में युवक को पीटा – इलाज के दौरान मौत

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मिठामई गांव में बैटरी चोरी के आरोप में एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर पीटा इलाज के दौरान युवक की हुई मौत

हम आपको बता दें पूरा मामला जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मिठामई गांव का है जहां मिठामई गांव के प्रमोद पुत्र चन्द्रपाल पर गांव के ही कुछ लोगों ने दो ट्रैक्टर से बैटरी चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी जिसमें युवक घायल हो गया था और अपने घर पहुंचा वहीं युवक के परिजनों ने 112 पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों ने घायल युवक को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने मंगलवार को 9:00 बजे करीब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

[/video]

[video width="478" height="850" mp4="https://www.badaunexpress.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-03-at-4.56.20-PM-1.mp4"]https://www.badaunexpress.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-03-at-4.46.00-PM.mp4
विज्ञापन एक्सप्रेस