बगरैन में दन्ना शाह बाबा के उर्श पर मेल में मशहूर कब्बाल समीम परवाज़,बफा न्याजी (कलकत्ता)का जवाबी मुकाबला कब्बाली का उठाया लुत्फ़
बगरैन : दन्ना शाह बाबा रहमतुल्लाहअलैहि के उर्श में कव्वालियों ने लोगों का मन मोह लिया बाहर से आए कब्बालों के बीच जोरदार जवाबी मुकाबला में लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इसके अलावा हर साल हज़ारों लोग अपनी अपनी मन्नतें मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर वे यहां पर चादर और सिन्नी चढ़ाते हैं।
आस-पास गांवों से आए लोगों की भीड़ से मेला गुलजार रहा। लोगों ने मेले में खूब मजे लिए महिलाओं ने मीना बाजार में खूब खरीददारी की। इसके अलावा बाहर से आए जायरीनों को लंगर कमेटी द्वारा खाना खिलाया गया व उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई।
मेले में कई बड़े-बड़े धूले लगे हुए थे। मेले दिन में तो भीड़ कम दिखी, लेकिन जैसे-जैसे सूरज ढलते गए, भीड़ काफी बढ़ती गई। रात को यहां तिल भर की जगह नहीं रह गई थी। जायरीन धीरे-धीरे चलते हुए मेले का आनंद ले रहे थे। मेले में सबसे अधिक मीना बाजार की दुकान पर भीड़ रही। भीड़ को संभालने में चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह का कार्य काफी सराहनीय रहा। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य सलीम सिद्दीकी,डॉ रियासत , मौहम्मद अली,शारिक खान,बुदंन सिद्दीकी असलम खा, साबिर अंसारी, एवं कमेटी के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

