4:09 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

तहसील क्षेत्र के गांव उल्ला में सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे हटवाने से ग्रामीणों को राहत

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव उल्ला में सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे हटवाने से ग्रामीणों को राहत मिली है।
रविवार को नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में राजस्व, विकास विभाग एवं पुलिस बल ने गांव उल्ला के चकमार्ग गाटा संख्या 45 /0.079 पर भुवनेश, महेंद्र, राजवीर आदि का चकबंदी के समय से अवैध कब्जा था। चकमार्ग को राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराकर मिट्टी का कार्य करवा दिया गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे जिन्होंने सालों से चली आ रही दिक्कत दूर होने पर तहसील स्तरीय अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान लेखपाल अनुज, आदित्य, दीपक भटनागर, पुलिस विभाग की टीम से उपनिरीक्षक नजीर अली, कांस्टेबल वी.एस. चौहान आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस