वजीरगंज बदायूं
कस्बे के एम एफ हाईवे पर ग्रीन हाउस के सामने दो बाइक सवारों में आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से दोनों बाइक सवार घायल हो गये सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया वही एक बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वनकोटा निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र अजय पाल किसी जरूरी काम से कस्बा आ रहे थे की वही सामने से बाइक द्वारा आ रहे बिसौली निवासी 20 वर्षीय जय शर्मा पुत्र मनोज शर्मा की बाइके एमएफ हाईवे पर ग्रीन हाउस के समीप आमने-सामने से टकरा गई जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सीएससी वजीरगंज भेजा जहां जय शर्मा को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

