नरैनी(बदायूं)- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया बदायूँ के मेधावी छात्र-छात्राओं को कृष्णा लॉन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह जी के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कालेज की छात्रा राबिया को जनपद में पाँचवा स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं बस उन्हें तराशने की जरूरत हैं।इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,विपलव भारती सहित हिमांशी शर्मा,गौरी शर्मा,उर्मिला शाक्य,सन्जित कुमार को भी सम्मानित किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

