बगरैन संवावदाता तेजपाल शर्मा
दन्ना शाह बाबा के उर्स का हर ग्राम वासी सालभर इंतजार करता है बिसौली रोड तकिया कर्बला पर लगने वाला यह मेले की सुंदरता देखने लायक होती है दरगाह पर रात भर कव्वालियों का सिलसिला चलता रहा जिसमें दूर दराज से आए कब्बालो ने अपनी कव्वालियों से जयरीनो का मन मोह लिया वहीं दूसरी तरफ इंतजामियां कमेटी द्वारा खास तौर पर बाहर से आने वाले जायरीनो के लिए ठहरने की व्यवस्था मेला कमेटी द्वारा की गई है मेले के दूसरे दिन भीड़ देखने लायक थी भीड़ को देखते हुए मेला कमेटी व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा
मेले में झूला आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग अपने बच्चे – बच्चियों सहित टावर झूला, रेलगाड़ी, ब्रेकडांस आदि का आनंद उठाया। बच्चे और युवा मेला में लगे ब्रेक डांस पर हिचकोले खाते तो कुछ झूला पर झूलते नजर आए।
खिलौने-गुब्बारे देख झूमे बच्चे
मेले में बच्चों का उत्साह देखने लयक् था खिलौने की कई दुकानें थीं। कुछ पर गुब्बारे तो कुछ पर उनके खेलने लायक लकड़ी व रबर के कई खिलौने बिक रहे थे। दुकान पर पहुंचते ही बच्चे चहक उठते और अपने माता-पिता व अभिभावक से खिलौने खरीदने की जिद करते नजर आए । इस मेले का आयोजन आपसी भाई चारा ब हिन्दू मुस्लिम सब के सहयोग से होता हे
बही दूसरी तरफ दंगल में आज कुश्ती शिवम हरियाणा साबिर रुड़की यह कुश्ती बराबर रही दूसरी कुश्ती शेरा बरेली बलराम मध्य प्रदेश इस में बलराम ने बाजी मारी तीसरी कुश्ती मनीष बाबा कलियर हरम जरा यह कुश्ती बराबर रही चौथी कुश्ती मनीष बाबा कलियर सोनू हरियाणा के बीच रही यह कुश्ती भी बराबर पर छुट्टी
तेजपाल शर्मा संबाददाता
बदायूँ एक्सप्रेस




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
