उझानी बदांयू 30 मई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा में बीती रात मंगलेश पुत्र राकेश की पत्नी रीना 38 ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बदायूं भेज दिया है।
मृतका रीना के पिता बुधपाल निवासी कोतवाली दातागंज के गांव बक्सेना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 20 बर्ष पहले की थी। ससुराल वाले तभी से दहेज को प्रताड़ित करते आ रहे थे। मुझे पूरा यकीन है कि रीना को इन्हीं लोगों ने मारा है। शिकायत पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है,पीएम रिपोर्ट से सब-कुछ स्पष्ट हो जाऐगा। उसी आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com