वजीरगंज बदायूं
ग्राम अमरोली में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर सातवां रुद्र महायज्ञ के आयोजन से पूर्व गांव की महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा पीत वस्त्र पहनकर ग्राम अमरोली से 4 किलोमीटर दूर वजीरगंज के भोलेनाथ धाम तक सर पर कलश रख भव्य कलश यात्रा निकल गई जहां भोलानाथ धाम पर हरिद्वार से लाये गए पवित्र गंगाजल की जल भरी की गई पुनः कलश यात्रा रुद्र महायज्ञ स्थल शांतिकुंज आश्रम स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां सह सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया रुद्र महायज्ञ के संचालक महंत श्री श्री 108 दिनेश भारती तथा सह आयोजन जनक भारती ने बताया की कल अरणी मंथन द्वारा हवन कुंड में अग्नि प्रवेश की जाएगी उसी के साथ रुद्र महायज्ञ की शुरुआत भी होगी बनारस से आयें आचार्य निलेश मिश्रा एवं अन्य सात आचार्य द्वारा रुद्र महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा तथा रोज ही 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक पंडित सुखदेव शर्मा द्वारा भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा 5 जून को रुद्र महायज्ञ की समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा
anuraag
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

