उझानी बदांयू 28 मई।
साहूकारा सिथ्ति कुंआ वाले शिव मंदिर से कल दोपहर एक चोर ने दानपात्र का ताला तोड कर उसमें रखे रूपये एक शंख व पीतल की पूजा वाली घंटी चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया है। मंदिर की देखरेख करने वालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला साहूकारा स्थित कुआं वाले शिव मंदिर पर कल दोपहर एक चोर ने धावा बोल दिया। मंदिर कमेटी के प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि चोर ने दानपात्र का ताला तोडकर उसमें एक साल के श्रृद्धालुओं द्वारा डाले गये रूपये जो लगभग तीन हजार हो सकते हैं। पूजा करने वाली घंटी व एक शंख चोरी कर लिया। बताते हैं कि चोर एक 12 साल का लडका एक सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए कैद हो गया है। तहरीर के साथ कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी सोंप दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com