5:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स को 16 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची

वजीरगंज में चल रहा है जीपीएल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ में टॉस जीत पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत अंकित सिंह और सचिन पाल ने काफी शानदार और धमाकेदार की इसमें सचिन पाल ने 18 गेंद में 38 रन की धमाकेदार पारी खेली वहीं अंकित सिंह ने 16 गेंद में 29 रनों की शानदार पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ सुपर जाइंट्स को 6 ओवर में 71 रनों का लक्ष्य किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की ओर से पारी की खराब रही फरमान ने 5 रन और सक्षम ने 10 गेंद में 8 रन , प्रिंस 0, अंकित ठाकुर ने सबसे ज्यादा 14 गेंदों में 34 रन बनाए बाजी के तीन बल्लेबाज को अपना खाता भी नहीं खोल सके इसी के साथ लखनऊ का कुल स्कोर 54 रहा चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच को 16 रनों से जीत लिया और इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे सचिन पाल जिन्होंने 18 गेंद में 38 रन बनाए
इस मौके पर आयोजक सचिन अरहान, कुलदीप सागर, राहुल देव, अवनीश कुमार, मनोज, गौरव, विनय, अमित, रोहित, सुमित आदि मौजूद रहे।———————-*** जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस