11:12 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

युवा नेता एड.जय सिंह सागर भाजपा छोड़ बसपा में शामिल

बदायूं। बसपा ने पार्टी में 50 प्रतिशत युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़कर 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आर. पी. त्यागी ने युवा नेता एड. जय सिंह सागर को बसपा की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल किया है। इससे पहले ये भाजपा में रहकर कार्य कर रहे थे बृहस्पतिवार को इन्होंने भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। एड.जय सिंह सागर ने कहा बहन जी के दिशा निर्देशन में पूर्ण लगन और ईमानदारी से पार्टी मूवमेंट व मिशन के लिए काम करूंगा। जिलाध्यक्ष आर. पी. त्यागी ने कहा हम लगातार अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे है। एड.जय सिंह सागर के पार्टी में शामिल होने से मजबूती मिलेगी और निश्चित ही आने वाले समय में बीएसपी की सरकार बनेगी और बहन जी पांच वीं बार यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी। इस दौरान एड प्रेम शंकर, एड पवन गौतम, एड राजेंद्र सिंह, एड विमल कुमार, एड ओमप्रकाश भारती, एड रिंकू भारती कुलदीप सिंह रंजोश गुडडू आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस