बिसौली: बिसौली में “दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया” बदायूं, ब्रह्मनन्द बौद्ध की अध्यक्षता में एक सामान्य सभा का आयोजन कर शाखा इकाई बिसौली का गठन किया गया। सभा का संचालन जिला महासचिव चिरौंजी लाल एडवोकेट के द्वारा किया गया। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समस्त वक्ताओं ने वैज्ञानिकता वादी दृष्टिकोण को अपनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रचारक डॉक्टर गुच्छन इरफान के द्वारा कहा गया कि विवेक और बुद्धि का प्रयोग करके ही बाबा साहब के सपनों का विकसित भारत बनाया जा सकता है। जिला कार्यकारिणी के समक्ष गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा सर्वसम्मति से बिसौली इकाई के संरक्षक सेवानिवृत्ति ग्राम पंचायत अधिकारी सरवन लाल, अध्यक्ष हरपाल सिंह. महामंत्री नेमपाल शाक्य, कोषाध्यक्ष ओमकार मानव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संघप्रिय गौतम, उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, जावेद अली एडवोकेट, आबिद अली प्रधानाध्यापक अम्बेडकर समता विद्यालय, संगठन मंत्री भगवान दास मौर्य, दयानंद शाक्य, संजीव कुमार, प्रचार मंत्री नितेश कुमार, इस्लामुद्दीन तथा डा० अताउर्रहमान चुने गये। जिला कार्यकारिणी से आये छत्रपाल सिंह सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, रामचंद्र सिंह सेवा निवृत्त अध्यापक, बी एन गौतम एडवोकेट, राजीव कुमार आदि ने नव चयनित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने निष्ठा पूर्वक अपने-अपने दायित्व के निर्वहन करने की शपथ ली। बैठक में पंकज कुमार माथुर मुवस्सिर हुसैन, राहुल यादव, सर्वेश कुमार, प्रमोद कुमार, श्याम बहादुर आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

