11:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस द्वारा खोए हुए बैग को सकुशल बरामद कर सी-प्लॉन एप के माध्यम से महिला के सुपुर्द किया गया*

थाना बिसौली पुलिस द्वारा पुलिस चौकी क्षेत्र बुद्ध बाजार में पैदल गश्त के दौरान रोड पर सड़क के किनारे एक लावारिस बैग दिखायी दिया। बैग खोलकर देखा गया तो उसमे सोने चांदी के आभूषण व कुछ रुपये एवं एक आधार कार्ड मिला । आधार कार्ड मे अंकित नाम पता श्रीमति शबनम पत्नी जरीफ निवासी भीकमपुर जहांगीर थाना बबराला पाया गया। सी प्लान एप के माध्यम से उपरोक्त महिला तक सूचना भिजवायी गयी तो वह अपने पति के साथ थाना बिसौली पर उपस्थित आयी और उसने बताया कि वह अपने भाई रिजवान के साले की शादी मे ग्राम अजनावर थाना बिसौली मे अपने पति के साथ आयी थी और बच्चे को दूध पिलाने के बाद वह अपना बैग भूलकर चली गयी। बैग मे रखा सामान सोने चांदी के आभूषण व नकदी देखकर पूरी तरह संतुष्ट होकर कहा कि यही मेरा सामान है। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त महिला के बैग में रखे सामान को सकुशल बरामद कर उक्त महिला को दिए गए ।

विज्ञापन एक्सप्रेस