2:12 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय खेड़ा दास ब्लॉक आसफपुर में आयोजित

माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय खेड़ा दास ब्लॉक आसफपुर में आयोजित हुआ!

आसफपुर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में कंपोजिट स्कूल खेड़ा दास में माता समूह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया नोडल शिक्षिका शशिबाला ने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सुंदर तरीके से अंजाम दिया। विद्यालय स्टाफ के द्वारा उपस्थित समस्त माताओं का रोली तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियां बच्चों के द्वारा पेश की गईं। बाल शिक्षा में माताओं की भूमिका एवं उनके दायित्व पर चर्चा की गई। नवीन नामांकन एवं उपस्थिति के लिए समस्त माताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई। तथा बच्चों की शिक्षा में सभी ने अपने दायित्व पूर्ण करने की शपथ ली। अंत में गतिविधियां प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर समस्त माताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नीलम वार्ष्णेय, सचिन कुमार सिंह, सुधारानी, सर्वेश कुमार, रूबी सिंह, अमित कुमार, शोभा रानी, पूनम कुमारी, ममता यादव, सुषमा देवी एवं समस्त माताएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस