1:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में जाम की समस्या से मिलेगी : विधायक आशुतोष मौर्या

बिसौली बदायूं:नगर बिसौली के मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे-43 पर प्रतिदिन रोडवेज से लेकर अटल चौक तक भारी वाहन जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस जाम के कारण आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, और उनके दैनिक कार्य भी बाधित होते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने कई बार इस गंभीर समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। जनभावनाओं का संज्ञान लेते हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने त्वरित पहल की और ट्रैफिक प्रभारी जनपद बदायूं आर पी राजपूत से इस विषय पर वार्ता की। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के दिशा-निर्देशन में अब 12 मई से नगर में ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था आरंभ की जाएगी, जिससे आम जनता को जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस