7:18 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा में डूबी राजस्थान की बच्ची को तीसरे दिन एसडीआरएफ टीम भी ना ढूंढ सकी

उझानी बदांयू 29 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव मलिया निवासी भूरे शर्मा परिवार के साथ 27अप्रेल को भागीरथी घाट कछला आऐ थे। स्नान करते वक्त उनकी 9 साल की बेटी परी शर्मा गंगा के जल की गहराई में समां गई। दो दिन बीस गोताखोरों की टीम भी परी को गंगा में खोज नहीं पाई। कल शाम से लगी एसडीआरएफ टीम ने भी गंगा को खंगाला मगर परी की खोज ना कर सकी । ज्ञात रहे कि भूरे शर्मा पत्नी उमा बेटे कान्हा व परिवार के तीस लोगों के साथ कई कारों के साथ गंगा स्नान को आऐ। नहाते वक्त परी गहरे जल में समा गई। परी के ना मिलने पर परिजनों मे मातम छाया हुआ है। रो-रोकर बुरा हाल है। सारे लोग गंगा घाट पर जुटे हुए हैं। कछला चौकी इंचार्ज ने कपिल कुमार ने बताया कि पूरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने परी की खोजबीन की मगर कामयाबी ना मिल सकी।

विज्ञापन एक्सप्रेस