बिसौली। नगर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया गया।
नगर पालिका के नेहरू पार्क में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार सोसाइटी के द्वारा बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण में जो योगदान दिया वह भारत को एक आधुनिक लोकतांत्रिक और समतावादी राष्ट्र की स्थापना की। उन्होंने महिलाओं, पिछड़े वर्गों और दलित समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे। जिन्होंने भारत में छूआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। नगर पालिका बिसौली के अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि बाबा साहेब का कहना था, शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो यह संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। श्री अहमद ने कहा कि बाबा साहेब ने संघर्षों के पर वह मुकाम हासिल किया जो कम ही लोगों को मिलता है।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

