बिसौली। नगर व क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। भक्तों ने माता सिद्धिदात्री की पूजा की और मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने रामनवमी के अवसर पर अपने आवास पर सपरिवार पूजा अर्चना की, नौ उन्होंने कन्याओं का पूजन भी किया। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में आयोजित हवन में आहुतियां दी। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज के साथ मां जगदंबा की विदाई की गई। मां के भक्तों ने नौ दिनों तक किए व्रतों का पारायण कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं लोगों ने पुण्य प्राप्ति के लिए भंडारों का आयोजन किया। इधर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला के आवास पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। महिलाओं ने कन्याओं को भोज करा कर अपना व्रत पूरा किया। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

