वजीरगंज बदायूं
नगर पंचायत वजीरगंज के सफाई कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों के लिए 26 मार्च को नगर पंचायत कार्यालय में एक ज्ञापन सो पा था जिसमें सफाई कर्मचारियों ने 1 वर्ष का पीएफ नहीं मिलना 10 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी एसीपी का ना लगाना के साथ सात अन्य मांगों को भी ज्ञापन में रखा था और एक सप्ताह मैं अगर मांगे पूरी न हुई तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी न होने की वजह से सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को दोपहर में नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और वही मांगे ना मानने की वजह से आंदोलन पर चले गए 
नगर पंचायत वजीरगंज के सफाई कर्मचारियों पंचायत प्रशासन पर मन मानी करने तथा सफाई कर्मचारियों का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत प्रशासन ठेकेदार की मनमानी का समर्थन करता है वहीं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का एक वर्ष का पीएफ अभी तक नहीं मिला है तथा दस वर्ष वर्ष पूरे होने के बावजूद एसीपी भी नहीं लगाई है वही संविदा कर्मचारियों का भी पीएफ काटा जाए एवं मृतक सफाई कर्मचारी की मां को उसके स्थान पर नौकरी दी जाए बैकलाग सफाई कर्मचारी जो ऑफिस में बैठते हैं उनसे भी काम लिया जाए वही निलंबित आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कम पर दोबारा बुलाया जाए इन मांगों के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे इस मौके पर राजीव कुमार गम्मन लाल अशोक कुमार सुभाष श्रीपाल राजीव उमेश सतीश राम अवतार कल्लो देवी ववली नीतू ब्रह्मामा देवी विमला नूरी निर्मला आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

