वजीरगंज बदायूं
सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहें जाने के बाद प्रदेश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं आज से पहले भी सर्व समाज के लोगों ने कस्बे में उन का पुतला दहन किया था तथा उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की अपील की
आज कस्बा में महाराणा प्रताप विकास समिति वजीरगंज के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन कर कस्बे के हाईवे पर मुन्नालाल इंटर कॉलेज से लेकर मुख्य बाजार में होते हुए राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के पुतले की अर्थी की शव यात्रा निकाली गई और पुतले का दाह संस्कार करने से पहले शाहिद गजराज सिंह चौक पर पटल पर चप्पल बरसाने के पुतले को आग के हवाले किया गया तथा माननीय राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी वजीरगंज अरविंद कुमार को कार्रवाई हेतु ज्ञापन सोपा गया
महाराणा प्रताप विकास सेवा समिति के पदाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से रामजीलाल सुमन को पार्टी से निकल जाने की अपील की संगठन ने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाए
मेवाड़ के 16वीं सदी के शासक राणा सांगा बाबर के खिलाफ लड़ाई के लिए जाने जाते हैं संसद का बयान जहां राणा सांगा की वीरता का अपमान है वही देश के गौरवशाली इतिहास पर भी घात है देश की संस्कृति एकता तथा अखंडता को बचाने के लिए सर्व समाज को साथ लेकर अपना सर्वोच्च निछावर करने वाले राणा सांगा का अपमान करने वाले राज्यसभा सांसद ने निंदनीय कृत किया है उनके इस कृत्य पर समाजवादी पार्टी उनका समर्थन कर रही है 




अर्थी यात्रा तथा पुतला दहन के मौके पर अजय पाल सिंह विटन पहलवान विपिन सिंह ठाकुर वेदपाल सिंह अर्जुन सिंह गौर राघव सिंह चौहान अंबुज सिंह हरिओम सिंह प्रधान रणजीत सिंह टीनू प्रताप सिंह राहुल प्रताप सिंह शिवम सिंह कैलाश सिंह गौर के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

